Skip to main content

ताजा खबर

TNPL 2024: आर अश्विन ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, खेली 20 गेंदों में 45* रनों की तूफानी पारी, देखें वीडियो

TNPL 2024 आर अश्विन ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने खेली 20 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी देखें वीडियो

Chepauk Super Gillies vs Dindigul Dragons (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जारी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में तूफानी पारी खेलते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि जारी टूर्नामेंट का 13वां मैच 14 जुलाई, सोमवार को चेपाॅक सुपर गिल्लीस और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया। इस मैच में अश्विन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 45* रनों की तूफानी पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। साथ ही अश्विन की इस कमाल की पारी की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, अश्विन की ये तूफानी पारी भी उनकी टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स को जीत नहीं दिला पाई।

देखें Ravichandran Ashwin की ये कमाल की पारी की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोएंबटूर के एसएनआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बारिश की वजह से मैच को 7-7 ओवर का किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 7 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए।

अश्विन के 45 रनों के अलावा विमल कुमार ने 12 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं चेपाॅक सुपर गिल्लीस की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं, तो अभिशेक तंवर और जी पेरियारस्वामी को 2-2 और राहिल शाह व बालू सूर्या को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद डिंडीगुल ड्रैगन्स से मिले 65 रनों के टारगेट को चेपाॅक सुपर गिल्लीस ने 4.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, ड्रैगन्स को पहला विकेट डी संतोष कुमार के रूप में जल्दी मिला, लेकिन इसके बाद विकेटीकपर एन जगदीशन (32 रन, 14 गेंद) और बाबा अपराजित (31 रन, 14 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 9 विकेट से मैच जिता दिया।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...