Skip to main content

ताजा खबर

TNPL मैच में दिखा गली क्रिकेट वाला नजारा, बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, लेकिन गेंद को ले भागा एक शख्स, देखें वीडियो

TNPL मैच में दिखा गली क्रिकेट वाला नजारा, बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, लेकिन गेंद को ले भागा एक शख्स, देखें वीडियो

TNPL Viral Video (Photo Source: X)

2024 तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में सोमवार (29 जुलाई) को एक मजेदार नजारा देखने को मिला। दरअसल डिंडीगुल शहर के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में चेपॉक सुपर गिलीज़ बनाम सीकेम मदुरै पैंथर्स के बीच मैच के दौरान मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

TNPL मैच में देखने को मिला गजब का नजारा

एक वीडियो जो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है, उसमें एक सुपर गिलीज़ ने जोरदार छक्का मारा, जो न सिर्फ बाउंड्री पार कर गया बल्कि स्टेडियम के बाहर चला गया। जैसे ही गेंद स्टेडियम के परिसर से बाहर गई, वहां मौजूद एक व्यक्ति उस गेंद को लेकर फरार हो गया और उसने इशारों-इशारों में कह दिया कि वो इसे वापस नहीं करेगा।

TNPL का 27वां लीग मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और चेपॉक सुपर गिलिज के बीच खेला गया। दिन में ये मैच डिंडीगुल के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। इसी मैच के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। स्टैंड्स में बैठे लोगों को शायद ही पता चला को गेंद छक्का जड़ने के बाद ग्राउंड के बाहर से अंदर क्यों नहीं आई, लेकिन टीवी या स्मार्टफोन पर देखने वालों को पता चल गया कि आखिर गेंद के साथ क्या हुआ है।

दरअसल, ऐसा लग रहा है कि किसान का खेत ग्राउंड के पास है और जब उसने देखा कि गेंद ग्राउंड से बाहर आ गई तो उसने गेंद को अपने हाथ में लिया और कैमरों की ओर ये इशारा किया कि वह इस गेंद को वापस नहीं देगा। शख्स ने गेंद को वापस किया ही नहीं और कुछ देर के बाद वह शख्स अपने एक साथी के साथ पास में एक पेड़ के नीचे पड़ी चारपाई में आराम फरमाते देखा गया।

आमतौर पर जब गेंद ग्राउंड के बाहर चली जाती है तो वैसे भी वापसी के चांस कम होते हैं। शाहजाह में कई बार आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान देखा गया है कि गेंद को सड़क से लोग उठाकर भाग जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस TNPL के इस मैच में देखने को मिला।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...