Skip to main content

ताजा खबर

Tilak Varma को लेकर आया बड़ा बयान, युवा बल्लेबाज के लिए काफी कुछ बोल गए क्रिकेट के भगवान

Tilak Varma को लेकर आया बड़ा बयान, युवा बल्लेबाज के लिए काफी कुछ बोल गए क्रिकेट के भगवान

Sachin Tendulkar And Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

टी20 क्रिकेट में Tilak Varma को रोकना काफी मुश्किल हो गया है, जहां ये खिलाड़ी टीम इंडिया से खेलते हुए इस प्रारूप में रनों का पहाड़ खड़ा कर रहा है। ऐसे में अब क्रिकेट के भगवान यानी की Sachin Tendulkar का एक बयान सामने आया है, इस बयान में उन्होंने तिलक की जमकर तारीफ की है।

Sachin Tendulkar को बेस्ट बल्लेबाज लगते हैं Tilak Varma

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एंकर ने Sachin Tendulkar से Tilak Varma से जुड़ा सवाल किया था। जिसपर सचिन ने कहा कि- तिलक काफी ज्यादा ही कड़ी मेहनत करते हैं और वो चीजों को तेजी से सीखते हैं, वो हर बार मैदान पर जाकर खुद को साबित करने के लिए तैयार रहते हैं। आगे सचिन ने कहा कि- तिलक के पास अलग-अलग शॉट्स हैं, तिलक तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। वीडियो के आखिर में सचिन ने कहा कि- तिलक काफी ज्यादा फिट होने के साथ-साथ दिमाग से तेज हैं और वो शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार रहते हैं।

Tilak Varma को लेकर इस वीडियो में बात की Sachin Tendulkar ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

दूसरे टी20 मैच में अहम भूमिका निभाई थी तिलक ने

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला और दूसरा टी20 मैच जीता था, वहीं दूसरा टी20 में भारतीय टीम आखिरी ओवर में जीती थी। ऐसे में उस मैच के हीरो टीम इंडिया के लिए Tilak Varma थे, जिन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिखी थी। लेकिन तीसरे टी20 मैच में तिलक अपने बल्ले से फेल रहे थे, साथ ही भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच हार भी गई थी और अब अगला मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

इंग्लिश गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे तिलक वर्मा ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Tilak Varma के करियर पर डालते हैं नजर

*Tilak Varma ने टीम इंडिया से साल 2023 में किया था अपना डेब्यू।
*अभी तक तिलक ने टीम इंडिया से कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं।
*वहीं तिलक ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में किया है कमाल का प्रदर्शन।
*इस प्रारूप में तिलक 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक लगा चुके हैं।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...