Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: सैम बिलिंग्स के शॉट ने अंपायर को कर दिया घायल…! लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद…. देखें वीडियो

The Hundred 2024: सैम बिलिंग्स के शॉट ने अंपायर को कर दिया घायल…! लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद…. देखें वीडियो

Sam Billings & Umpire (Photo Source: X/Twitter)

The Hundred 2024 का 22वां मुकाबला ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) और साउदर्न ब्रेव (Southern Brave) के बीच 8 अगस्त को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला गया। मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। साउदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे।

इसके जवाब में ओवल इनविंसिबल्स ने 85 गेंदों में लक्ष्य का पीछा कर लिया। मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सैम बिलिंग्स के एक शॉट से अंपायर को चोट लग गई और वह मैदान में गिर गए थे।

सैम बिलिंग्स के शॉट से घायल होते हुए बचे अंपायर

साउदर्न ब्रेव के गेंदबाज टाइमल हिल्स द्वारा डाली गई पारी की 76वीं गेंद का सामना सैम बिलिंग्स ने किया था। सैम बिलिंग्स ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन वह गेंद को सीधा अंपायर के जूते पर मार बैठे। इसके बाद अंपायर जमीन पर गिर गए। लेकिन फिर कुछ सेंकड बाद अंपायर खुद ही खड़े हो गए। अच्छी बात यह रही कि अंपायर को ज्यादा चोट नहीं आई।

यहां देखें वीडियो-

जानें साउदर्न ब्रेव के खिलाफ जीत के बाद Oval Invincibles के कप्तान सैम बिलिंग्स ने क्या कहा-

जॉर्डन कॉक्स को चोट से वापसी करने के बाद थोड़े फॉर्म की जरूरत थी। (सैम कुरेन पर) वह इस समय बहुत स्पष्टता के साथ खेल रहा है। वह उस शॉर्ट साइड के साथ शानदार खेल रहा है, हम बाएं हाथ, दाएं हाथ का कॉम्बिनेशन रखना चाहते थे। हम जानते थे कि अकील होसेन को गेंदबाजी करनी होगी और हम इसके लिए तैयार थे। वे एक क्वालिटी बॉलिंग साइड हैं, इसलिए ऐसा प्रदर्शन करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले दो मैचों में सब कुछ हमारे अनुकूल नहीं था, लेकिन हम जीत हासिल करने में कामयाब रहे, इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है सैम बिलिंग्स की टीम Oval Invincibles

साउदर्न ब्रेव को हराकर ओवल इनविंसिबल्स ने सीजन की पांचवी जीत दर्ज की। टीम 6 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टीम अब अगला मुकाबला 11 अगस्त को लंदन स्पीरिट के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...