Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: बेन डकेट ने नाॅर्दन सुपरचार्जस के खिलाफ खेला बेहतरीन स्कूप शाॅट, देखें वीडियो 

The Hundred 2024: बेन डकेट ने नाॅर्दन सुपरचार्जस के खिलाफ खेला बेहतरीन स्कूप शाॅट, देखें वीडियो 

Ben Duckett (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के जारी मैन्स द हंड्रेड में 6 अगस्त को 15वां मैच बर्मिंघम फाॅनिक्स और नाॅर्दन सुपरचार्जस (Birmingham Phoenix vs Northern Superchargers) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में बर्मिंघम ने बेन डकेट और मोईन अली की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर रिकाॅर्ड जीत हासिल की है।

मुकाबले में सुपरचार्जस से मिले 84 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, बर्मिंघम ने इस टारगेट को मात्र 39 गेंदों में हासिल किया। तो वहीं यह द हंड्रेड में बची हुई गेंदों के हिसाब से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत भी है। दूसरी ओर, इस मुकाबले में बर्मिंघम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट दो बेहतरीन स्कूप शाॅट खेलते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि डकेट अक्सर टी20 क्रिकेट में अतरंगी अंदाज के लिए नहीं जाने जाते हैं। लेकिन जब उन्होंने यह शाॅट खेला, तो उनके इस शाॅट की वीडियो वायरल हो गई। डकेट ने यह शाॅट मैट पाॅट्स और जोर्डन क्लार्क के खिलाफ खेले।

देखें बेन डकेट ने किस तरह खेले ये स्कूप शाॅट

बर्मिंघम फाॅनिक्स ने 10 विकेट से हासिल की जीत

एजबस्टन मैदान पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए नाॅर्दन सुपरचार्जस 96 गेंदों बाद, मात्र 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ही 15 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

दूसरी ओर, मुकाबले में बर्मिंघम फाॅनिक्स की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। एडम मिल्ने और टिम साउदी ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो क्रिस वुड को 2 विकेट मिले। इसके अलावा बैनी हाॅवेल को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब बर्मिंघम फाॅनिक्स, सुपरचार्जस से मिले 84 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने इस टारगेट को मात्र 39 गेंदों में हासिल किया। डकेड ने 20 गेंदों में 43* तो मोईन अली ने 21 गेंदों में 37* रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...