Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: बाउंड्री लाइन पर Dan Mousley ने पकड़ा बेहतरीन कैच, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा विश्वास 

Dan Mousley (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के उभरते हुए युवा खिलाड़ी डैन मूसली (Dan Mousley) ने जारी द हंड्रेंड मैन्स टूर्नामेंट में एक शानदार कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि जारी टूर्नामेंट का पांचवां मैच कल 27 जुलाई को लंदन स्पिरिट और बर्मिंघम फाॅनिक्स के बीच लंदन के लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया।

तो वहीं इस मैच में लंदन स्पिरिट के विकेटकीपर बल्लेबाज Adam Rossington सीन एबाॅट की गेंद पर एक बड़ा शाॅट खेलना चाहते थे, जो मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन गेंद Rossington के बल्ले से लगकर, स्क्वयर लेग बाउंड्री की ओर चली जाती है।

तो वहीं इस दौरान इस जगह फील्डिंग कर रहे डैन मूसली काफी मुस्तैदी से इस कैच को दो बार में लपकते हैं। मूसली के इस बेहतरीन कैच की वजह से मुकाबले में Rossington सिर्फ 1 रन ही बना पाए।

देखें इस शानदार कैच की वीडियो

𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐀. 𝐂𝐀𝐓𝐂𝐇. 😱😱😱 Dan Mousley, take a bow!#TheHundred pic.twitter.com/dzsjTU6OZU

— The Hundred (@thehundred) July 27, 2024

बर्मिंघम फाॅनिक्स ने 3 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो बर्मिंघम फाॅनिक्स ने करीबी मुकाबले में लंदन स्पिरिट को 3 विकेट से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पिरिट ने 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 127 रन बनाए।

स्पिरिट के लिए लियाम डाॅसन ने 36 तो आंद्रे रसेल ने 37* रनों की पारी खेली। तो वहीं फाॅनिक्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सीन एबाॅट को सबसे ज्यादा 4, टिम साउदी को 2 और बैनी हाॅवेल को 1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, लंदन स्पिरिट से मिले 128 रनों के टारगेट को बर्मिंघम फाॅनिक्स ने 99 गेंदों में 7 विकेट खोकर, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। फाॅनिक्स के लिए डैन मूसली ने 39, जैकब बैथल ने 43 और बैनी हाॅवेल ने 24* रनों की शानदार पारी खेली।

साथ ही मैच में अगर लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डैनियल वाॅरैल, ओली स्टोन और लियाम डाॅसन को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...