Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: फजलहक फारूकी ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी ओली पोप की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो 

The Hundred 2024: फजलहक फारूकी ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी ओली पोप की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो 

London Spirit vs Manchester Originals (Image Credit- Twitter/X)

इंग्लैंड में इस समय द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें टीमों के बीच कुछ बेहतरीन मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं इसी क्रम में 9 अगस्त, शुक्रवार को London Spirit और Manchester Originals के बीच 23वां मैच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया।

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम व Manchester Originals के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने एक बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर London Spirit स्पिरिट के ओली पोप की गिल्लियां बिखेर दी हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

मुकाबले में जब London Spirit की पारी का माइकल पैपर (9) के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद, ओली पोप बल्लेबाजी करने के लिए स्ट्राइक पर आते हैं। लेकिन अपनी पहली ही गेंद का सामना कर रहे पोप को, फारूकी एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं।

देखें फजलहक फारूकी ने किस तरह किया ओली पोप को बोल्ड

Manchester Originals ने 12 रनों से जीता मैच

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में Manchester Originals ने 12 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

टीम के लिए कप्तान व विकेटकीपर फिल साल्ट ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, तो मैक्स होल्डन ने 38 रनों की पारी खेली। तो वहीं लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रिचर्ड ग्लीसन और ओली स्टोन ही 2-2 विकेट निकाल पाए।

इसके बाद जब Manchester Originals से मिले 136 रनों के टारगेट का लंदन स्पिरिट पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन ही बना पाई और मैच में उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए कीटन जेनिंग्स 61* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...