Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: ओवल इंविंसिबल के सैम करन ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी 

The Hundred 2024: ओवल इंविंसिबल के सैम करन ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी 

Sam Curran (Image Credit- Twitter X)

Sam Curran bags maiden hat-trick in The Hundred 2024: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) जारी द हंड्रेड मैन्स टूर्नामेंट में कमाल की फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। तो वहीं उन्होंने अपनी इस फाॅर्म का नजारा, जारी सीजन में पहली बार हैट्रिक लेकर दिखाया है।

तो वहीं इस हैट्रिक के साथ वह टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम ने लंदन स्पिरिट के लियाम डाॅसन, ओली स्टोन और आंद्रे रसेल के विकेट लेकर, इस कारनामे को अपने नाम किया। सैम से पहले साल 2021 में पूर्व साउथ अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर और 2023 में टाइमल मिल्स हैट्रिक ले चुके हैं।

गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का 15वां मैच 4 अगस्त को London Spirit vs Oval Invincibles के बीच खेला गया। तो वहीं इस मैच में सैम करन के शानदार प्रदर्शन के दम पर, सैम बिलिंग्स की अगुवाई वाली Oval Invincibles को मुकाबले में 30 रनों से जीत हासिल की है।

देखें सैम करन ने किस तरह की अपनी हैट्रिक पूरी

सैम करन के हरफनमौला खेल की वजह से Oval Invincibles ने 30 रनों से जीता मैच

तो वहीं मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवल ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, सैम करन ने मिडिल ऑर्डर में 22 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद, जब लंदन स्पिरिट Oval Invincibles से मिले 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 95 गेंदों में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच उसे 30 रनों से गंवाना पड़ा। ओवल के लिए बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी सैम करन ने कमाल का प्रदर्शन किया। सैम ने 20 गेंदों में सिर्फ 16 रन देते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडम जंपा को 3 और विल जैक व नाथन साॅटर को 1-1 विकेट मिला।

यहाँ देखे:- SA20 2025: आगामी सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Rahmanullah Gurbaz

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...