Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: द हंड्रेड में घटी अजीब घटना, इस बल्लेबाज ने खेली लगातार 10 डाॅट गेंदें, वायरल हुई वीडियो

The Hundred 2024: द हंड्रेड में घटी अजीब घटना, इस बल्लेबाज ने खेली लगातार 10 डाॅट गेंदें, वायरल हुई वीडियो

Daniel Worrall and Tom Kohler-Cadmore (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि टूर्नामेंट में 1 अगस्त, गुरूवार को लंदन स्पिरिट और वेल्श फायर (London Spirit vs Welsh Fire) के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में वेल्श फायर के सलामी बल्लेबाज टाॅम कोहलर कैडमोर (Tom Kohler-Cadmore) लगातार 10 गेंदें डाॅट खेल गए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुकाबले में कैडमोर वेल्श फायर के लिए ओपनिंग करने उतरे थे, और लंदन स्पिरिट के गेंदबाज डेनियल वाॅरल (Daniel Worrall) ने एक स्विंग गेंद से सलामी बल्लेबाज का स्वागत किया। तो वहीं इसके बाद कुछ गेंदों को कैडमोर ने खेला, लेकिन वह उन गेंदों को गैप में नहीं धकेल पाए।

हुआ यूं कि देखते ही देखते उन्होंने मैच में लगातार 10 गेंदें डाॅट खेल ली। तो वहीं कैडमोर मुकाबले में 13 गेंदों में 4 रन बनाकर ओली स्टोन के खिलाफ आंद्रे रसेल को कैच देकर आउट हो गए।

देखें Tom Kohler-Cadmore ने किस तरह खेली 10 डाॅट गेंदें

मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने 3 विकेट से जीत हासिल की

दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें को वेल्श फायर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 94 रन ही बना पाई। फायर के लिए ल्यूक वेल्श ने 23 रनों की बेस्ट पारी खेली।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी की बात की जाए तो लियाम डाॅसन और नाथन एलिस को 3-3 विकटे मिले। इसके अलावा डेनियल वाॅरल, ओली स्टोन व आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, लंदन स्पिरिट ने वेल्श फायर से मिले 95 रनों के टारगेट को 7 विकेट खोकर 87 गेंदों में हासिल कर लिया। स्पिरिट के लिए कप्तान डेनियल लाॅरेंस ने 29 रनों की पारी खेली, तो अंत में शिमरन हेडमायर 30* रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को मैच जिताकर ही लौटे।

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...