Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred में टीम खरीदने से CSK ने किया मना, मुंबई इंडियंस सहित IPL की ये 4 टीमें अभी भी रेस में

The Hundred में टीम खरीदने से CSK ने किया मना, मुंबई इंडियंस सहित IPL की ये 4 टीमें अभी भी रेस में

Captain James Vince lifts the trophy as the Southern Brave are champions after The Hundred Final. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

The Hundred: “द हंड्रेड” प्रतियोगिता में फ्रेंचाइजी हासिल करने की दौड़ से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही अब मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजियां बिडिंग प्रक्रिया में बनी हुई हैं।

CSK के CEO का बयान

CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा,

“हमने लीग से बाहर होने का फैसला किया है और इसकी जानकारी औपचारिक रूप से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को दे दी गई है।”

बता दें कि, ECB इस हफ्ते “The Hundred” में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजियों के लिए वित्तीय बोली प्रक्रिया शुरू करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कोई इच्छुक पार्टी किसी टीम को नहीं खरीद पाती है, तो वह अन्य बची हुई टीमों के लिए दावेदारी पेश कर सकती है।

इस लीग में 8 टीमें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं:

1. बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix)

2. नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers)

3. ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles)

4. सदर्न ब्रेव (Southern Brave)

5. लंदन स्पिरिट (London Spirit)

6. मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals)

7. ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets)

8. वेल्श फायर (Welsh Fire)

कौन सी फ्रेंचाइजियां किस टीम को खरीदने के लिए लगाएगी बोली 

मुंबई इंडियंस (रिलायंस ग्रुप), लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, और टेक एंटरप्रेन्योर्स का एक कंसोर्टियम लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स खरीदने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (सन ग्रुप): नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और ट्रेंट रॉकेट्स के लिए प्रयास कर रहा है।

संजय गोविल (वॉशिंगटन फ्रीडम के मालिक): ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्श फायर पर नजर बनाए रखे है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार: फ्रेंचाइजी खरीदने की प्रक्रिया में शामिल।

बर्मिंघम फीनिक्स: बर्मिंघम सिटी (पूर्व प्रीमियर लीग टीम) द्वारा खरीदे जाने की संभावना।

फाइनल बिडिंग और नेगोशिएशन की प्रक्रिया 31 जनवरी, शुक्रवार से शुरू होगी। हालांकि, नए मालिकों को फ्रेंचाइजियों का नियंत्रण 2026 सीजन से मिलेगा, क्योंकि कागजी कार्यवाही और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में कुछ महीनों का समय लगेगा।

द हंड्रेड और MLC ने 2025 के शेड्यूल टकराव को टालने का फैसला किया है ताकि विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...