Skip to main content

ताजा खबर

Team India Upcoming Tournaments: अगले 7 सालों में भारतीय टीम खेलेगी यह 16 बड़े टूर्नामेंट

Team India Upcoming Tournaments अगले 7 सालों में भारतीय टीम खेलेगी यह 16 बड़े टूर्नामेंट

Team India (Pic Source-X)

Team India Upcoming Tournaments Schedule and fixtures for coming Years: टीम इंडिया अगले 7 साल में 16 बड़े टूर्नामेंट खेलेगी। खास बात यह है कि इन टूर्नामेंटों में दो एशिया कप और एक ओलंपिक टूर्नामेंट है। क्योंकि साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को जोड़ने की अनुमति दे दी गई है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे भारतीय टीम अगले 7 वर्षों में कौन-कौन से प्रमुख टूर्नामेंट खेलेगी।

भारत करेगा एशिया कप 2025 की मेजबानी 

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आगामी एशिया कप टूर्नामेंट के लिए मेजबान देशों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक, एशिया कप 2025 भारत में आयोजित किया जाएगा, जबकि एशिया कप 2027 बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि एशिया कप 2025 को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएंगे क्योंकि इसे 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए खेला जाएगा। साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले 2027 एशिया कप वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि Team India इन दोनों टूर्नामेंटों के बीच कुछ और टूर्नामेंट भी खेलेगी।

इसका मतलब है कि अगले 7 सालों में टीम इंडिया 7 सीमित ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस बीच 4 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी लाइनअप होंगे। साथ ही एशियन गेम्स, ओलंपिक क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित किये जायेंगे। आइए देखते हैं टीम इंडिया के आगे कौन से अहम टूर्नामेंट हैं।

यहां देखें Team India Upcoming Tournaments

आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट:

वर्ष जगह टूर्नामेंट
फरवरी 2025 पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी
फरवरी 2026 भारत-श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप
अक्टूबर 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया वनडे वर्ल्ड कप
अक्टूबर 2028 ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप
अक्टूबर 2029 भारत चैंपियंस ट्रॉफी
जून 2030 इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप
अक्टूबर 2031 भारत और बांग्लादेश वनडे वर्ल्ड कप

एशिया कप टूर्नामेंट:

वर्ष जगह टूर्नामेंट
दिसंबर 2025 भारत टी20 एशिया कप
सितंबर 2027 बांग्लादेश वनडे एशिया कप

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप :

वर्ष जगह टूर्नामेंट
जून 2025 इंग्लैंड WTC फाइनल
जून 2027 तय नहीं है WTC फाइनल
जून 2029 तय नहीं है WTC फाइनल
जून 2031 तय नहीं है WTC फाइनल

ओलंपिक और एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट:

वर्ष जगह टूर्नामेंट
2026 जापान एशियन गेम्स क्रिकेट
2028 अमेरिका ओलंपिक क्रिकेट
2030 कतर एशियन गेम्स क्रिकेट

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...