Skip to main content

ताजा खबर

Team India के Selectors को फिटनेस दिखाने में लगे हैं Umesh Yadav, हर दिन वीडियो कर रहे हैं शेयर

Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज Umesh Yadav टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित कर रहा है। साथ ही उमेश की फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जिससे जुड़े वीडियो वो लगातार अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं और वो वीडियो गजब के हैं।

कैसा करियर रहा है Umesh Yadav का?

दूसरी ओर Umesh Yadav ने टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेले हैं, साल 2023 में वो आखिरी बार भारतीय टीम से खेलते हुए नजर आए थे। वहीं उमेश ने अभी तक भारतीय टीम से 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 170 विकेट हैं। तो 75 वनडे मैचों में ये खिलाड़ी 106 बल्लेबाजों को आउट कर चुका है, इसके अलावा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उमेश ने अभी तक 12 विकेट अपने नाम किए हैं। वैसे उमेश ने टीम इंडिया से जो आखिरी मैच खेला था, वो WTC का फाइनल था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।

Umesh Yadav की फिटनेस आज भी टॉप क्लास है

*इन दिनों लगातार वर्कआउट रील वीडियो शेयर कर रहे हैं Umesh Yadav
*इसी कड़ी में उमेश ने फिर से GYM में वर्कआउट की रील पोस्ट की है इंस्टा पर।
*इस दौरान उमेश कड़ी एक्सरसाइज करते हुए दिखे, उठा रहे थे काफी भारी वजन।
*दूसरी ओर गेंदबाज ने रील के कैप्शन में लिखा है- एक युद्ध अपने ही विरुद्ध।

Umesh Yadav की नई रील वीडियो ये है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

इससे पहले एक और रील शेयर की थी इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं हुआ चयन

दूसरी ओर उमेश को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है, जिसके बाद उनकी वापसी अब टीम इंडिया में आगे भी होती हुई नजर नहीं आ रही है। वैसे BGT के लिए तेज गेंदबाजों की एक बड़ी फौज भारतीय टीम के साथ जा रही है, जिसे जसप्रीत बुमराह लीड करेंगे। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा टीम का हिस्सा हैं, तो हर्षित राणा पहली बार टेस्ट में चुने गए हैं और तेज गेंदबाजों का साथ इस बार नीतीश कुमार रेड्डी भी देंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...