Skip to main content

ताजा खबर

Team India के फैन ने किया गजब का काम, खास मंदिर में की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए प्राथर्ना

Team India के फैन ने किया गजब का काम खास मंदिर में की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए प्राथर्ना

(Image Credit- Instagram)

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर Team India के फैन्स में एक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। दूसरी ओर फैन्स चाहते हैं कि भारतीय टीम हर मैच में जीत की कहानी लिखे, ऐसे में एक फैन ने टीम के लिए खास प्राथर्ना की है और उसी से जुड़ी तस्वीर सामने आई है।

इस वक्त आत्मविश्वास से लबरेज है Team India

जी हां, Team India के खिलाड़ी इस वक्त आत्मविश्वास से लबरेज हैं, जिसका कारण है टीम का हाल ही में वनडे सीरीज जीतना। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसे रोहित की सेना ने 3-0 से अपने नाम किया था और उस सीरीज में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में देखना अहम होगा की टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम कैसा क्रिकेट खेलती है बांग्लादेश के खिलाफ।

Team India के फैन ने कर डाला ये गजब काम

*Team India के एक फैन से जुड़ी ये तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर काफी वायरल।
*फैन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत की प्राथर्ना करने के लिए पहुंचा था मंदिर में ।
*भारत का झंडा और रोहित-विराट की तस्वीर लेकर Dakshineswar Kali मंदिर पहुंचा था फैन।
*कोलकाता के इस फैन के पोस्टर पर RO-KO और टीम इंडिया के लिए लिखा था खास संदेश।

ये तस्वीर वायरल हो रही है Team India के फैन की

भारतीय टीम ने शुरू कर दी है टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी

दूसरी ओर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जहां टीम ने हाल ही में ICC एकेडमी में अभ्यास किया। इस दौरान रोहित, विराट, गिल सहित सभी बल्लेबाजों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया, तो कोच गंभीर भी कप्तान के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। साथ ही टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जहां इस वीडियो में अर्शदीप सिंह और पंत मजाक मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे और विराट कोहली भी हंसी-मजाक कर रहे थे।

एक नजर डालते इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...