Skip to main content

ताजा खबर

Team India के खिलाड़ियों से काफी नाराज हैं कोच गौतम गंभीर, मैच के तीसरे दिन सभी को दिया ज्ञान

Team India (Image Credit- Instagram)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Team India के खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा, जिसके चलते रोहित की सेना के हाथ से टेस्ट सीरीज निकल गई। वहीं तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने थोड़ा अच्छा खेल दिखाया है, जिसके बाद टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी अपने खिलाड़ियों से बात की और उसी का वीडियो सामने आया है।

कीवी खिलाड़ियों ने किया Team India का रिकॉर्ड खराब

जी हां, इस बार न्यूजीलैंड टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसके बाद कीवी दल ने Team India का एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, टीम इंडिया 12 सालों से भारत में टेस्ट मैच नहीं हारी थी, लेकिन न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम के इस विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया और इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया।

Team India के खिलाड़ियों की क्लास लगा दी कोच गंभीर ने

*मुंबई टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में Team India के कोच गौतम गंभीर सभी खिलाड़ियों से बात कर रहे थे।
*कोच गंभीर खिलाड़ियों में जोश भरने काम कर रहे थे और सभी उनको ध्यान से सुन रहे थे।
*वैसे टीम इंडिया के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद गंभीर लगातार फैन्स के निशाने पर बने हुए हैं।

कोच गंभीर इस वीडियो में बात कर रहे हैं Team India के खिलाड़ियों से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जडेजा की तरफ से हुई थी शानदार गेंदबाजी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम के टॉप बल्लेबाज हुए फिर से फेल

जी हां, टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज एक बार फिर से फेल हुए, जहां 147 रनों के टारगेट का पीछे करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुल गई। खबर लिखे जाने तक मुबंई टेस्ट मैच के तीसरे दिन आधी भारतीय टीम आउट होकर पवेलियन लौट गई है। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 5 रन बनाए, तो कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के अलावा अनुभवी विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाया और जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद फैन्स ने सबसे ज्यादा Troll रोहित और विराट को किया, जो पूरी टेस्ट सीरीज में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...