
Team India (Image Credit- Instagram)
एक तरफ अनुभवी Team India को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली है, तो दूसरी तरफ युवा खिलाड़ियों से लबरेज भारतीय टीम टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। वहीं टीम के अफ्रीका जाने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें खिलाड़ी एक-दूसरे से सवाल जवाब का खेल करते हुए नजर आए।
हाल ही में लगातार दो टी20 सीरीज जीती है Team India
जी हां, Team India का टी20 सीरीज में हाल ही में प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां SKY की कप्तानी में टीम 2 टी20 सीरीज बैक टू बैक जीती है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। उसके हाद टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेली और उसमें भी SKY की टीम ने ट्रॉफी उठाई थी।
Team India के खिलाड़ियों ने टेस्ट की एक-दूसरे की GK
*Team India के खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका यात्रा के दौरान खेला QUIZ गेम।
*अभिषेक शर्मा और अक्षर ने साउथ अफ्रीका से जुड़े सवाल पूछे साथी खिलाड़ियों से।
*अभिषेक ने पूछा टीम में सबसे जोर से कौन हंसता है, जिसपर सभी ने अक्षर का नाम लिया।
*वीडियो में खिलाड़ियों ने जमकर की मजाक-मस्ती, युवी पाजी से जुड़ा सवाल भी आया।
काफी मजेदार है Team India का ये नया वीडियो
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
SKY ने भी साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था कप्तान ने
टीम इंडिया ने साल 2023 में भी साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज भी खेली गई थी और वो टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, साथ ही उस सीरीज में उन्होंने अफ्रीका टीम के खिलाफ शतक भी जड़ा था। ऐसे में देखना होगा की इस बार टीम इंडिया और SKY का प्रदर्शन कैसा रहता है, वैसे इस टी20 सीरीज में कुल 4 मैच खेले जाएंगे और 8 तारीख से सीरीज का आगाज हो रहा है।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

