Skip to main content

ताजा खबर

Team India का अभ्यास देखने पहुंचे इतने फैन्स, केएल राहुल बोले- मैच डे जैसा लगा माहौल

Team India का अभ्यास देखने पहुंचे इतने फैन्स केएल राहुल बोले- मैच डे जैसा लगा माहौल

(Image Credit- Instagram)

कटक में क्रिकेट को लेकर अलग ही क्रेज है, जिसका नजारा हर बार Team India के मैच से पहले और मैच के दौरान देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जिसका वीडियो भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और उस वीडियो में गजब की चीजें आपको देखने को मिलेगी।

क्रिकेट, कटक और फैन्स का क्रेज

Team India के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, ये वीडियो खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का है। इस दौरान पूरा स्टेडियम फैन्स से भरा हुआ था, ये क्रेजी फैन्स टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने के लिए आए थे और जमकर शोर मचा रहे थे। साथ ही इस वीडियो में केएल राहुल ने कहा कि ये माहौल तो मैच डे जैसा लगा रहा है, तो एक कैमरा मैन ने कहा कि कटक में हमेशा ऐसा देखने को मिलता है और एक फैन बोली कि मैं रोहित की प्रैक्टिस देखने आई हूं। दूसरी ओर जब टीम इंडिया के खिलाड़ी कैच पकड़ रहे थे, तो उसके बाद का भी शोर सुनने लायक था।

Team India का अभ्यास देखने आए हजारों फैन्स

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर Team India की इन तस्वीरों पर भी डालते हैं

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Team India में होगा बदलाव

*दूसरे वनडे मैच के लिए Team India में देखने को मिलेगा बदलाव।
*इस मैच के लिए अंंतिम 11 में होगी बल्लेबाज विराट कोहली की एंट्री।
*घुटने में चोट के कारण पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे विराट नागपुर में।
*ऐसे में देखना अहम होगा कि कप्तान और कोच किसे बाहर करते हैं।

जल्द ही शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

दूसरी ओर जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने वाला है, इस टूर्नामेंट की शुरूआत 19 फरवरी से होने जा रही है। जिसका पहला मैच होस्ट देश पाकिस्तान का होगा, इस मैच में पाक टीम का सामना कीवी टीम से होगा। तो दूसरी ओर टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे, वहीं भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टीम है। इससे पहले जो चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी, वो पाकिस्तान टीम ने अपने नाम की थी।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...