Skip to main content

ताजा खबर

Team India कर रही है BGT की भारी तैयारी, अभ्यास के लिए सभी को मिल रहा है मौका बारी-बारी

Team India (Image Credit- Instagram)

जल्द ही Team India और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो जाएगा, ऐसे में दोनों टीमों के फैन्स इस सीरीज के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए ये दौरा आसान नहीं रहने वाला है, ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले कड़ा अभ्यास करने में लगे हुए हैं।

एक नजर डालते हैं इस सीरीज के पूरे शेड्यूल पर

Team India और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है, जहां इस सीरीज में पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का दबदबा रहा है। वहीं इस बार सीरीज का पहला मैच 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा, फिर दूसरा मैच 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। तीसरा मैच 14 से 18 दिसंबर तक होगा, तो चौथा मैच 26 से 30 दिसंबर तक चलेगा और आखिरी मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी तक खेला जाएगा।

Team India कड़ी से कड़ी तैयारी कर रही है टेस्ट सीरीज की

*Team India के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो किया गया है शेयर।
*इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी Intra Squad मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
*मैदान में सभी खिलाड़ी नजर आए पूरे जोश में, गेंदबाजों की रफ्तार देखने लायक थी।
*साथ ही इस दौरान यशस्वी ने 22 गज पर खेले कई सारे कमाल के शॉट्स भी।

जमकर मेहनत कर रहे हैं Team India के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शुभमन गिल से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने

दूसरी ओर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, जहां पर्थ में मैच सिमुलेशन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय बल्लेबाज शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई। जो टीम इंडिया के लिए चिंता विषय है, दूसरी ओर अब उनको तीन दिन मॉनिटर किया जाएगा और उसके बाद गिल के पहले टेस्ट मैच खेलने को लेकर फैसला होगा। वैसे हाल ही में पिता बने कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल भारत में ही, ऐसे में वो पहला टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं खेलेंगे इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है।

पंत और बुमराह का ये वीडियो हुआ था वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...