Skip to main content

ताजा खबर

Team India के बाकी खिलाड़ी इंतजार करते रह गए, किसी और को ट्रॉफी हाथ नहीं लगाने दी रिंकू-रियान ने

Team India के बाकी खिलाड़ी इंतजार करते रह गए, किसी और को ट्रॉफी हाथ नहीं लगाने दी रिंकू-रियान ने

Team India (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ Team India ने टी20 सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया, जिसके बाद SKY की कप्तानी में टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। वहीं इस बार भी टी20 की टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज थी, ऐसे में असली नजारा तो सीरीज जीतने के बाद देखने को मिला। जहां रियान पराग और रिंकू सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख एक बार के लिए आपकी भी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।

Team India को मिले 2 नए गेंदबाज

जी हां, श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच सुपर ओवर तक गया था, इस दौरान Team India को दो और नए गेंदबाज मिल गए। जहां लंका टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और बल्लेबाज रिंकू सिंह गेंदबाजी करते हुए नजर आए, वहीं जब ये दोनों गेंदबाजी कर रहे थे तो कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था। साथ ही रिंकू ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया, तो कप्तान साहब भी 2 विकेट अपने नाम कर ले गए।

Team India के बाकी खिलाड़ियों के साथ रिंकू-रियान ने ये क्या किया?

*टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ Team India का वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में रिंकू और रियान पराग नजर आ रहे हैं ट्रॉफी के साथ।
*दोनों ने किसी और खिलाड़ी को नहीं दी ट्रॉफी, बार-बार पोज दे रहे थे।
*इस दौरान बाकी के खिलाड़ी बस एक-दूसरे की शक्ल देखते रह गए।

ट्रॉफी के साथ Team India का ये वीडियो आया है सामने

रिंकू सिंह को मिला है इस बार भी मेडल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सीनियर खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जहां इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले होंगे और इसका आगाज 2 अगस्त से होगा। जहां इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है, इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। पहला वनडे मैच 2 अगस्त को होगा, दूसरा मैच 4 अगस्त के दिन खेला जाएगा और आखिरी मैच 7 अगस्त को होगा। उसके बाद टीम को लंबा ब्रेक मिलेगा, फिर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...

IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट! पोलार्ड के बयान से मुंबई इंडियंस खेमे में हलचल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और एक बार फिर प्लेऑफ...