Skip to main content

ताजा खबर

Tahlia McGrath की पारी की वजह से मेजबानों ने भारत ए के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज, पढ़ें पूरी खबर 

Tahlia McGrath की पारी की वजह से मेजबानों ने भारत ए के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज, पढ़ें पूरी खबर 

Tahlia McGrath. (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट की ए टीम इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं आज 11 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच तीसरा टी20 मैच ब्रिसबेन के एलन बाॅर्डर फील्ड पर खेला गया। तो वहीं इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ताहिला मैग्रा (Tahlia McGrath) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट से एक आसान जीत हासिल की है।

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तान ताहिला मैग्रा ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं अपने कप्तान के इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 120 रन ही बना पाई।

भारत शुरुआत से ही मैच में कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सका, और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट अपने नाम किए। लेकिन भारतीय पारी के अंत में किरण नवगिरे ने 20 गेंदों में 38 और कप्तान मिनू मणी ने 23 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जिसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

ताहिला मैग्रा (Tahlia McGrath) ने खेली तूफानी कप्तानी पारी

भारत ए से मिले 121 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की मुकाबले में शानदार शुरुआत हुई। ओपनर ताहिला विल्सन ने 26 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर, शुरू से ही मेहमान टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

हालांकि, मुकाबले में 3 विकेट गंवाने के बाद भी मेजबान टीम पर कभी भी दबाव में नजर नहीं आई। इसके बाद पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाली ताहिला मैग्रा ने इस मैच में भी कमाल की बल्लेबाजी करना जारी रखा, और 22 गेंदों में 51 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर, ऑस्ट्रेलिया ए की 37 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत सुनिश्चित कर दी।

दूसरी ओर, टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद अब 14 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज के सभी मैच मैके के Great Barrier Reef Arena में खेले जाएंगे। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक अनऑफिशिएल टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...