Skip to main content

ताजा खबर

T20I में सिर्फ 10 रनों पर ऑल आउट हुई मंगोलिया की टीम, बनाया ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 गेंद में खत्म हुआ मैच

T20I में सिर्फ 10 रनों पर ऑल आउट हुई मंगोलिया की टीम बनाया ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 गेंद में खत्म हुआ मैच

Mongolia Cricket. (Source – Twitter/X)

क्रिकेट जगत में इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज टी-20 फॉर्मेट को लेकर है। इस फॉर्मेट में हर दिन कई रिकॉर्ड टूटते हैं तो कई रिकॉर्ड बनते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज बना। दरअसल आज मंगोलिया की टीम ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो शायद कोई भी टीम नहीं बनाना चाहेगी। दरअसल आज मंगोलिया ने T20I इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाया है।

सिंगापुर के खिलाफ मैच में मंगोलिया की टीम महज 10 रन पर ऑलआउट हो गई। सिंगापुर ने 13 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। 120 गेंदों का मैच सिर्फ 5 गेंदें में खत्म हो गया। इन पांच गेंदों में टीम जीत भी गई और एक विकेट भी गिर गिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का 10 रन अब मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले पिछले साल आइल ऑफ मैन टीम ने स्पेन के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे।

मंगोलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा बेहद खराब

बांगी में टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वॉलिफायर ए के मैच में मंगोलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 10 रन बनाकर ढेर हो गई। मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस स्लो रन रेट से किसी भी टीम ने रन नहीं बनाए हैं, जो अपने आप में एक शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड है। आइल ऑफ मैन ने 1.15 के रन रेट से 10 रन पिछले साल स्पेन के खिलाफ बनाए थे और अब मंगोलिया ने महज 1 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए।

मुकाबले की बात करें तो सिंगापुर ने 11 रनों के जवाब में पहली गेंद पर विकेट गंवाया, लेकिन अगली चार गेंदों में मैच को फिनिश कर दिया। मंगोलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अपने चारों मैच हार गई और हर मैच में टीम का स्कोर काफी कम रहा है। हर्षा भारद्वाज ने चार ओवर में सिंगापुर के लिए 3 रन देकर 6 विकेट लिए।

ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। 17 साल के इस लेग स्पिनर ने पहले ही ओवर में दो विकेट निकाले और अपने पांच विकेट पावरप्ले में ही पूरे कर लिए थे। मंगोलिया के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। मंगोलिया ने 10 ओवरों में से 3 ओवरों में कोई रन नहीं बनाया।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...