Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup, Super 8: साउथ अफ्रीका की जीत का सिलसिला जारी, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया 

T20 World Cup, Super 8: साउथ अफ्रीका की जीत का सिलसिला जारी, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया 

South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मैच जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की और सुपर 8 में जीत का सिलसिला जारी रखा। इसके साथ ही अब साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में बिना एक भी टी20 वर्ल्ड कप मैच हारे जगह बना चुकी है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा (73) की जुझारू पारी के चलते 154 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज ने इस टारगेट को पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 153 रन बनाए। टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में 8 चौके व 4 छक्कों की मदद से 73* रनों की कप्तानी पारी खेली, तो क्लाइव मतांडे ने 26* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली। पार्ट टाइम स्पिनर एडेन मार्करम को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। क्वेन मफाका और काॅर्बिन बाॅश को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जाॅर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नार्खिया को 1-1 विकेट लगा।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 17.5 ओवरों में पांच विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी ने एडेन मार्करम (4) और क्विंटन डिकाॅक (0) ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन रयान रिकेल्टन ने 31, डेविड मिलर ने 22 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी खेली। तो वहीं, अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 21* और जाॅर्ज लिंडे 30* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...