Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup, Super 8: भारत ने ऐतिहासिक रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

T20 World Cup, Super 8: भारत ने ऐतिहासिक रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का आखिरी मैच आज 1 मार्च, रविवार को खेला गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में 50 गेंदों में 12 चौके व 4 छक्कों की मदद से 97* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रनों का लक्ष्य, भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में मैन इन ब्लू ने पांच विकेट रहते रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

भारत बनाम वेस्टइंडीज, टी20 वर्ल्ड कप के 52वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। वेस्टइंडीज टीम के लिए शाई होप (32) व रोस्टन चेज (40) की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।

साथ ही शिमरन हेटमायर ने 27 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 14 रन बनाए। तो वहीं, अंत में रोवमैन पाॅवेल 19 गेंदों में 34* और जेसन होल्डर 22 गेंदों में 37* रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 2 और हार्दिक पांड्या व वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.2 ओवरों में पांच विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (97*) रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही इस रनचेज को हासिल करते ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी हासिल कर लिया।

अब भारत का दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा, जो 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...