Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup, Super 8: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

T20 World Cup, Super 8: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Zimbabwe vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मैच जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में तीन-तीन बदलाव किए हैं।

जिम्बाब्वे ने ताशिंगा मुसीक्वा, तीनोटेंडा मोपासा और रिजर्ड नगर्वा की जगह क्लाइव मडांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ग्रीम क्रेमर को खिलाया है। जबकि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में टैक्टिकल बदलाव करते हुए तीन परिवर्तन किए हैं। मार्को यान्सेन, कागिसो रबाडा और केशव महाराज को रेस्ट दिया गया है, जबकि जाॅर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे और क्वेना मफाका को आज मौका मिला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (ZIM):

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी

साउथ अफ्रीका (SA):

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

टाॅस के समय जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा- आज दिन का खेल है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। दुर्भाग्यवश, चोटों को देखते हुए हमने गेंदबाजी लाइनअप के हिसाब से ही बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रिचर्ड नगर्वा को कमर में चोट है और हम जोखिम नहीं ले सकते। ताशिंगा मुसेकिवा के टखने में चोट है, इसलिए हम जोखिम नहीं लेना चाहते। टिनोटेंडा मापोसा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह ग्रीम क्रेमर खेलेंगे। वेलिंगटन मसाकाद्जा और क्लाइव मदांडे भी टीम में शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...