Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण में 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में सह-मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

साथ ही इस मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जबकि इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। टाॅस के समय श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा-

हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिछले कुछ मौकों पर हमने लक्ष्य का पीछा अच्छे से किया है, और हम लक्ष्य का पीछा करने में खुश हैं। (अपनी टीम के अब तक के प्रदर्शन पर) बहुत खुश और आत्मविश्वास से भरे हैं। लड़के यहां खेलते हुए बहुत आत्मविश्वास से भरे हैं। चोटों ने काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन साथ ही, नए खिलाड़ियों ने हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ बदलाव हुए हैं। प्रमोद मदुशन की जगह चमीरा और कुसल परेरा की जगह कामिल मिशारा टीम में आए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (SL):

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड (ENG):

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मैदान माना जाता है, जहां टी20 क्रिकेट में 150 से अधिक के स्कोर आम बात हैं। पिच पर अच्छी गति और उछाल है, जिससे बल्लेबाज सेट होने के बाद खुलकर शॉट खेल सकते हैं। गेंदबाजों को अनुशासित लाइन और लेंथ बनाए रखने की जरूरत होगी, क्योंकि किसी भी तरह की अनियमितता भारी पड़ सकती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर परिस्थितियां बल्लेबाजों के पक्ष में हैं।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...

धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन

Sanju Samson Compares Dhoni and Kohli to Tennis Greats (image via X) विंबलडन 2026 से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू...

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...