

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच, सुपर 8 का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें सुपर 8 का यह दूसरा मैच होगा। पहला मैच बारिश की वजह से धुल चुका है। ऐसे में मौसम रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में भी बारिश दखल दे सकती है। खैर, पल्लेकेले स्टेडियम की स्पिन फ्रेंडली पिच व दोनों टीमों की मौजूदा फाॅर्म को देखते हुए, इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर फैंस की नजर रहेगी:
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन
1. आदिल राशिद (इंग्लैंड)
पल्लेकेले स्टेडियम की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अनुभवी आदिल राशिद इंग्लैंड के सबसे खतरनाक हथियार हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने हाल ही में जनवरी 2026 में हुई द्विपक्षीय श्रृंखला के दौरान 3/19 और 3/44 विकेट लिए थे। मध्य ओवरों पर नियंत्रण रखने और पल्लेकेले पिच से टर्न हासिल करने की उनकी क्षमता श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
2. पथुम निसंका (श्रीलंका)
इस समय टी20 करियर की बेहतरीन फाॅर्म में चल रहे ओपनर पथुम निसंका इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका के शीर्ष क्रम की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बेहतरीन प्रदर्शन सहित कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों का पीछा करते हुए टीम को संभाला। घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, इंग्लैंड के विविध गेंदबाजी आक्रमण के सामने श्रीलंका को बिखरने से बचाने के लिए बल्लेबाज के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वह लीग चरण में खेले गए 4 मैचों में 66.33 की औसत से कुल 199 रन बना चुके हैं।
3. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाया। स्पिन गेंदों को आक्रामक तरीके से खेलने की उनकी क्षमता उन्हें मैच का निर्णायक खिलाड़ी बनाती है। अगर वे श्रीलंकाई स्पिनर दुशन हेमंता व महीष तीक्षाणा के शुरुआती आक्रमण को झेल लेते हैं, तो वे 3-4 ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं।
क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात
न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात
धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन
IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

