Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में आयरलैंड ने लाॅर्कर टकर (94*) की कप्तानी पारी के चलते 96 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की।

मैच में टकर 25 रनों पर आयरलैंड के दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे और एक छोर संभाल कर रखा। टकर ने ग्रेथ डैनली (56) के साथ पांचें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी भी की, जिसकी वजह से आयरलैंड ने मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना बेस्ट और दूसरा बेस्ट स्कोर (235) खड़ा किया। साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी आयरिश क्रिकेटर का पहला बेस्ट स्कोर भी है।

आयरलैंड की पारी समाप्त होने के समय लाॅर्कन टकर 51 गेंदों में 94* रन बनाकर नाबाद रहे और शतक बनाने से सिर्फ एक हिट दूर रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। तो वहीं, इस शानदार प्रदर्शन करने के लिए लाॅर्कन टकर को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।

ओमान को मिली लगातार तीसरी हार

दूसरी ओर, मुकाबले में 96 रनों से हार के बाद, ओमान को जारी टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, आयरलैंड ने लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखा। मैच के बारे में जानकारी दें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवरों में लाॅर्कन टकर की 94* रनों की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 235 रन बनाए।

लेकिन जब ओमान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 18 ओवरों में 139 रनों पर सिमट गई। ओमान के लिए आमिल कलीम (50) और हम्मद मिर्जा (46) के अलावा कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। खैर, अब ओमान अपने अगले मैच में 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी, जबकि आयरलैंड को अपना अगला आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: भारत से भिड़ने के लिए इंग्लैंड ने चुनी बेहद मजबूत टीम, 22 साल के इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह!

ENG vs IND: England name strong T20I squad for five-match series vs India (image via getty) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जुलाई 2026 में होने वाली टी20आई सीरीज के लिए...

23 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. लॉरेन बेल और मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन...

IRE vs IND 2026: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान; लोर्कन टकर बनाए गए नए कप्तान

IRE vs IND: Ireland name Lorcan Tucker as T20I captain & announce squad for India series (image via getty) आयरलैंड ने बेलफास्ट में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के...

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...