Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026 Live Telecast: आज जारी होगा टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल, जानें कहां देखें लाइव 

T20 World Cup 2026 Live Telecast: आज जारी होगा टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल, जानें कहां देखें लाइव 

T20 World Cup (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फुल शेड्यूल को आज 25 नवंबर, मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) जारी करने वाली है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में खेला गया था।

भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। मैन इन ब्लू ने 17 साल बाद दूसरी बार इस टी20 खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

खैर, इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट भारत-श्रीलंका की सह-मेजबानी खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट फरवरी 2026 में खेले जाने की उम्मीद है। इस बार भारत अपने खिताब की रक्षा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में करता हुआ नजर आएगा। दूसरी ओर, आज टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी होने के समय कप्तान रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और एंजेलो मैथ्यूज मौजूद रहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

श्रीलंका, भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स (T20 World Cup 2026 Schedule Live Telecast Details)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल कब और कितने बजे अनाउंस होगा?

टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल 25 नवंबर, मंगलवार शाम 6.30 बजे अनाउंस होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव स्ट्रीम कहां पर देखें?

फैंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल को जियोहाॅटस्टार ऐप व बेवसाइट के माध्यम से फैंस लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव टेलीकास्ट कहां पर देखें?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटकवर्क के सभी चैनल पर देख पाएंगे।

আরো ताजा खबर

Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता

T20 World Cup: PAK vs USA – Video of the day (image via JioHotstar) USA के मिलिंद कुमार ने मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान...

T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: Top 10 funny memes (image via X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए...

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, सुंदर को लेकर सस्पेंस

Sanjay Bangar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट होने के बावजूद नामीबिया के...

क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

Chris Lynn (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल ही में CricTracker के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी,...