Skip to main content

ताजा खबर

क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

Chris Lynn (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल ही में CricTracker के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी, जिसमें उन्होंने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए। सबसे बड़ा फैसला भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से बाहर रखना रहा, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी।

लिन ने अपनी टीम की शुरुआत वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर से कराई। उनके मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक निरंतर प्रदर्शन किया है और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर रहे हैं। क्रिस गेल ने 463 टी20 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर ने 432 मैचों में 14,028 रन बनाए हैं।

क्रिस लिन की टी20 टीम में दिग्गजों की भरमार

नंबर तीन पर लिन ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को चुना। उन्होंने कहा कि मैकुलम आधुनिक टी20 क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी ने इस लीग को नई पहचान दिलाई थी।

मिडिल ऑर्डर के लिए लिन ने एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो को चुना। डिविलियर्स ने करीब 10,000 टी20 रन बनाए और अपने अनोखे शॉट्स के लिए मशहूर रहे। पोलार्ड ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया, जबकि ब्रावो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

विकेटकीपर के तौर पर लिन ने महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया। उन्होंने धोनी की कप्तानी और शांत स्वभाव की जमकर तारीफ की। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी राशिद खान को दी गई है।

तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और मिचेल स्टार्क को चुना गया। 12वें खिलाड़ी के रूप में लिन ने शेन वॉर्न और एंड्रयू साइमंड्स को रखा, जिससे उनकी यह ऑल-टाइम टी20 XI और भी खास बन गई।

क्रिस लिन की ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI

क्रिस गेल, डेविड वार्नर, ब्रेंडन मैकुलम, एबी डीविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मिशेल स्टार्क

12वां खिलाड़ी: शेन वार्न/एंड्रयू साइमंड्स

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...