Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव रन नहीं बना रहे हैं, इसलिए शुभमन गिल को टीम से बाहर किया गया है: राॅबिन उथप्पा

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव रन नहीं बना रहे हैं, इसलिए शुभमन गिल को टीम से बाहर किया गया है: राॅबिन उथप्पा

Shubman Gill and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टी20 वर्ल्ड कप 2007 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे राॅबिन उथप्पा ने हाल में ही आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई, टीम इंडिया को लेकर अपना पक्ष रखा है। उथप्पा ने बताया है कि आखिर शुभमन गिल को इस टीम में जगह क्यों नहीं मिली है? हालांकि, खराब फाॅर्म से गुजर रहे सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ टीम में बरकरार रखा गया है, बल्कि टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि शुभमन सितंबर में एशिया कप से पहले भारत की टी20 टीम में वापस लौटे और तब से उन्होंने इस प्रारूप में 15 पारियों में 291 रन बनाए हैं। उनका औसत 24.25 रहा और स्ट्राइक रेट 137.26 था। दूसरी ओर, सूर्यकुमार का 2025 में टी20आई प्रदर्शन और भी खराब रहा। 35 वर्षीय सूर्यकुमार ने इस साल 19 पारियों में मात्र 218 रन बनाए, उनका औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 का रहा।

राॅबिन उथप्पा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से उथप्पा ने कहा- “वर्ल्ड कप टीमों में, आप एक से अधिक ऐसे खिलाड़ी को नहीं रख सकते जो अच्छी फॉर्म में न हो। ऐसे खिलाड़ी को टीम में नहीं रख सकते। शायद यही कारण है उसे (शुभमन गिल) टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि स्काई रन नहीं बना पा रहा है।”

उथप्पा ने आगे कहा “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शुभमन गिल को वहां होना चाहिए था, उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए और यह देखते हुए कि वह अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। उनकी आंखों में साफ दिख रहा है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उनमें काफी उलझन है, यहां तक ​​कि बल्लेबाजी करते समय भी। जब भी शुभमन खेले, वे काफी परेशान नजर आए।”

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव ( कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे,  रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...