Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 3 बल्लेबाज 

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X)
Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X)

7 फरवरी को शुरू हुआ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज लगभग खत्म होने को है। 20 दिसंबर को ओमान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद लीग स्टेज खत्म हो जाएगा। इसके बाद, सुपर 8 चरण की शुरुआत और फिर उसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

लीग स्टेज में कुल 40 मैच खेले गए, जिसमें सभी 20 टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आए। हालांकि, कुछ खिलाड़ी खास रहे, जिन्होंने लीग स्टेज मैचों के दौरान अपने बल्ले का जौहर दिखाया। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज समाप्त होने के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

3. कुसल मेंडिस (श्रीलंका)

Kusal Mendis (Source:GettyImages)

लीग स्टेज मैचों के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सह-मेजबान श्रीलंका के कुसल मेंडिस तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। मेंडिस ने खेल गए चार लीग मैचों में 60.67 की औसत और 124.66 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 182 रन बनाए। इस दौरान वह 18 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में सफल भी रहे। मिडिल ऑर्डर में मेंडिस की उपयोगी पारियों ने लंकाई टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2. पथुम निसंका (श्रीलंका)

Pathum Nissanka

हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज और इस समय शायद अपने टी20 करियर की सबसे बेहतरीन फाॅर्म में चल रहे पथुम निसंका मौजूद हैं। निसंका ने श्रीलंका के लिए ओपनिंग करते हुए चार मैचों में 66.33 की औसत और 156.69 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 199 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 चौके व 6 छक्के भी लगाए।

1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)

Sahibzada Farhan

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पहले नंबर पर मौजूद हैं। फरहान ने नामीबिया के खिलाफ अहम मुकाबले में 58 गेंदों में 100* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

फरहान ने पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते हुए चार मैचों में 73.33 की औसत 164.18 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से कुल 220 रन बनाए। इस दौरान फरहान ने 21 चौके व 11 छक्के भी लगाए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...