Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने मुकेश अंबानी के चाय ऑफर को ठुकराया, देखें वायरल वीडियो!

T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने मुकेश अंबानी के चाय ऑफर को ठुकराया, देखें वायरल वीडियो!

Mukesh Ambani Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ एक खास पल भी चर्चा में रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने अंबानी परिवार भी मौजूद था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीआईपी बॉक्स में मैच का आनंद लेते नजर आए।

मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कुछ समय के लिए अंबानी परिवार के पास पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि जैसे ही रोहित वीआईपी बॉक्स में पहुंचे, मुकेश और नीता अंबानी खड़े होकर उनका स्वागत करते हैं।

देखें वीडियो –

दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। इसी दौरान मुकेश अंबानी ने रोहित शर्मा को चाय ऑफर की, जिसे रोहित ने मुस्कुराते हुए और विनम्रता से मना कर दिया। यह छोटा-सा पल फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

सूर्यकुमार-सिराज की मदद से भारत की दमदार जीत

इस हाई-प्रोफाइल मैच के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी अंबानी परिवार से मुलाकात करते नजर आए। मैदान के बाहर यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही, वहीं मैदान पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अमेरिका की ओर से शैडली वैन स्काल्कवाइक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजन ने 37-37 रन बनाए, लेकिन रन रेट काफी तेज था।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...