Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: यूएसए बनाम नामीबिया मैच में संजय कृष्णमूर्ति ने 68 रनों की पारी की वजह से जीता POTM अवाॅर्ड

Sanjay Krishnamurthi (Image Credit- Twitter X)
Sanjay Krishnamurthi (Image Credit- Twitter X)

यूएसए और नामीबिया के बीच खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 26 में यूएसए के लिए बल्लेबाज संजय कृष्णमूर्ति ने कमाल का खेल दिखाया, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया।

मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली यूएसए के लिए संजय कृष्णमूर्ति ने 33 गेंदों में 68* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में संजय ने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। जहां एक समय लग रहा था कि यूएसए सिर्फ 170 रन ही बना पाएगी, जबकि संजय की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत यूएसए ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए।

इस टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया 168 रन ही बना पाई और 31 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। साथ ही मुकाबले में संजय ने 23 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया, जो किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी द्वारा टी20 वर्ल्ड इतिहास में लगाया गया, तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है।

नामीबिया को मिली लगातार तीसरी हार

मैच के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें, तो यूएसए ने कप्तान मोनांक पटेल (52) और संजय कृष्णमूर्ति (68*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चार विकेट के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए। इसके बाद, जब नामीबिया इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन ही बना सकी व मैच में उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि यह नामीबिया की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है, जिसकी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से नाॅकआउट होना पड़ा है। इससे पहले नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ 7 और भारत के खिलाफ 93 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। खैर, अब नामीबिया का आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ है। इस मैच में जीत हासिल कर, नामिबिया टूर्नामेंट को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेगी।

POTM अवाॅर्ड जीतने के बाद संजय ने कहा- मुझे लगता है कि स्पिनरों के खिलाफ गेंद थोड़ी रुक रही थी। इसलिए मैं कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी ताकत है कि मैं बैक फुट से शॉट लगा सकता हूं। इसलिए, मैं उस गेंद की तलाश में था, रोटेट करने की कोशिश कर रहा था। और फिर मुझे लगता है कि 14 ओवर के बाद मैंने हिट करने का फैसला किया, जो सही फैसला था। 

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतने के लिए चाहिए 176 रन, ईशान किशन ने खेली 77 रनों की पारी

IND vs PAK, T20 World Cup 2026 (image via getty) भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। इशान किशन के 77 रन सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के...

बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।...

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें वीडियो

Jay Shah and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन को भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेते देखा गया। रोहित,...

T20 World Cup 2026: यूएसए के खिलाफ 31 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई नामीबिया 

United States of America vs Namibia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मैच यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। बता दें कि इस...