Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ये 2 टीमें बनाएंगी फाइनल में जगह 

T20 World Cup 2026: माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ये 2 टीमें बनाएंगी फाइनल में जगह 

Report: ICC denies Bangladesh’s venue change request for 2026 T20 World Cup (image via X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीमों के नामों के बारे में बताया है।

गौरतलब है कि इस बार 20 देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका मिलकर इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भारत टूर्नामेंट की गत चैंपियन है, जो आगामी सीजन में खिताब को बचाने की कोशिश करती हुई नजर आएगी।

माइकल क्लार्क ने चुनी दो फाइनलिस्ट

हाल में ही व्योंड 23 क्रिकेट पाॅडकास्ट पर माइकल क्लार्क ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट के रूप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों को चुना। बता दें कि भारत टी20 वर्ल्ड कप को दो बार जीत चुका है।

सबसे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू सीजन को जीता था, और आखिरी बार 2024 में वेस्टइंडीज-यूएसए में हुए टूर्नामेंट को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी साल 2021 में दुबई हुए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

खैर, इस बार ऑस्ट्रेलिया और भारत एक ग्रुप में नहीं है, लेकिन फैंस को नाॅकआउट मैचों में जरूर दोनों टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आ सकती है। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका के साथ, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान टीम शामिल है।

साथ ही इस पाॅडकास्ट में माइकल क्लार्क ने भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर कहा- “हर कोई चाहता है कि मुकाबला कड़ा हो। लेकिन भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान को मात दी है। पाकिस्तान कभी भी उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के दबाव और उस प्रतिद्वंद्विता से निपटने में सक्षम होना होगा।”

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने पैसों को प्राथमिकता दी, लेकिन खुशी नहीं मिली’ – IPL 2027 के लिए पंत-कुलदीप ट्रेड पर सदागोपन रमेश का बड़ा बयान

Sadagoppan Ramesh’s intriguing take on Pant-Kuldeep trade for IPL 2027 (image via X) 2027 आईपीएल सीजन से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव से जुड़ी हालिया जबरदस्त ट्रेड ने क्रिकेट...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या के बदले KKR दे रिंकू सिंह! ट्रेड की खबरों पर आकाश चोपड़ा का दिलचस्प दावा

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल...

रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर अश्विन का गंभीर को कड़ा संदेश, कही ये बड़ी बात

Gautam Gambhir Virat kohli Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन और चयन समिति से रोहित शर्मा और विराट कोहली के...

“हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं” – बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शफाली वर्मा को टीम इंडिया की वापसी का भरोसा

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका...