
T20 World Cup 2026 Pakistan (Image credit Twitter – X)
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई है। यह मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के बाद ही यह तय किया जाएगा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप-ए का मैच खेलेगी या नहीं।
इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब पाकिस्तान सरकार की ओर से भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का बयान सामने आया। सरकार समर्थित इस फैसले में कहा गया कि पीसीबी को भारत के साथ खेलने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद से ही आईसीसी और पीसीबी के बीच तनाव बढ़ गया है।
मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लाहौर पहुंचा है। इस दल में आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा भी शामिल हैं। आईसीसी ने पीसीबी से साफ कहा है कि उसे अपनी सदस्यता की जिम्मेदारियों का पालन करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पाकिस्तान तय कार्यक्रम के अनुसार भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो उस पर आर्थिक जुर्माना और अन्य प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत मैच को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। पूरी दुनिया की नजरें अब नकवी और प्रधानमंत्री शरीफ की बैठक पर टिकी हैं, जिसे इस मामले में निर्णायक माना जा रहा है।
भारत-पाक मैच पर सस्पेंस से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका
इस अनिश्चितता का असर श्रीलंका क्रिकेट पर भी पड़ रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। इस मैच से श्रीलंका क्रिकेट को बड़ी आर्थिक कमाई की उम्मीद थी।
SLC सचिव बंडुला दिसानायके ने कहा कि टिकटों की भारी मांग थी और यह मैच देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित होता। अगर मुकाबला नहीं हुआ, तो यह सभी के लिए बड़ा नुकसान होगा।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत की है। अब सभी को भारत-पाकिस्तान मैच पर अंतिम फैसले का इंतजार है।
IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर
3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो
IPL 2026, Match 8: दिल्ली बनाम मुंबई के हेड टू हेड आंकड़ों में कौन किस पर भारी, देखें यहां

