Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया

T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया

T20 World Cup 2026 IND vs NAM (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 12 फरवरी, गुरूवार को भारत और नामीबिया के बीच, दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 93 रनों से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या एंड कंपनी ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। इसके बाद भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को 116 रनों पर रोक दिया।

भारत बनाम नामीबिया, टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो नामीबिया ने टाॅस जीतकर मैन इन ब्लू को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 6 चौके व 5 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। तो संजू सैमसन ने 22, तिलक वर्मा ने 25, सूर्यकुमार यादव ने 12 और शिवम दुबे ने 23 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की कमाल की पारी खेली।

दूसरी ओर, नामीबिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कप्तान गेरार्ड एरासमस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 20 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा बेन शिकूंगो, जेजे स्मट्स व ब्रेनार्ड स्काॅलट्स को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब नामीबिया भारत से मिले 210 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.2 ओवरों में 116 रन पर ही सिमट गई, व मैच में उसे 93 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नामीबिया के लिए सलामी बल्लेबाज लाॅरेन स्टीनकैंप ने 29 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। वरुण चक्रवर्ती को 3, अक्षर पटेल व हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे व जसप्रीत बुमराह के हाथ 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...