Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup India Pakistan (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप-ए के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

इस फैसले से पूरी क्रिकेट दुनिया हैरान है। पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि टीम टूर्नामेंट में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान व सेलेक्टर रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कड़ा और साफ बयान दिया है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल ‘चीकी चीका’ पर कहा कि पाकिस्तान इस समय डरा हुआ है। उन्होंने कहा, खाली बर्तन ज्यादा आवाज करते हैं। पाकिस्तान डरा हुआ है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्हें हार मिली है, इसलिए अब वे वॉकओवर देने की सोच रहे हैं। वे खेलें या न खेलें, भारत के लिए यह मुकाबला वैसे भी वॉकओवर ही है। उनके आने या न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

पाकिस्तान की साख और भविष्य को लगेगा सबसे बड़ा झटका

श्रीकांत ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सभी मैच खेले थे, लेकिन तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अचानक इस तरह का फैसला कई सवाल खड़े करता है।

इस पूरे विवाद पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारत को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि पाकिस्तान को ही भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

चोपड़ा के मुताबिक, भारत–पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता से पाकिस्तान की अहमियत बनी रहती है। अगर यह मुकाबला खत्म होता है, तो भारत अपनी राह पर आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन पाकिस्तान का महत्व काफी कम हो जाएगा।

चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा, भारत को प्रासंगिक बने रहने के लिए पाकिस्तान की जरूरत नहीं है। लेकिन पाकिस्तान की वैल्यू भारत के साथ खेलने से जुड़ी है। अगर यह प्रतिद्वंद्विता खत्म होती है, तो नुकसान सिर्फ पाकिस्तान का होगा।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। अगर उस दिन पाकिस्तान टीम मैदान पर नहीं उतरती है, तो ICC के नियमों के अनुसार भारत को बिना खेले ही दो अंक मिल जाएंगे। इस फैसले का असर सिर्फ अंक तालिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट की छवि और भविष्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...

2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harmanpreet Kaur honoured with Padma Shri award (image via X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...