Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 27 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 27 में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। साथ ही इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए की पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के इस समय तीन मैचों में तीन जीत के बाद 6 अंक हो गए है। साथ ही टीम का नेट रनरेट पाॅजिटिव 3.050 का है।

तो वहीं, भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पाॅइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के अब 3 मैचों में दो जीत व एक हार के बाद 4 अंक हैं। साथ ही भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान का रनरेट नेगिटिव (-0.403) में चला गया है। अगर पाकिस्तान को ग्रुप ए से सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करना है, तो उसे 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यूएसए बेहतर रनरेट (0.787) की वजह से सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लेगा।

इसके अलावा दोपहर के मैच नंबर 25 में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। नेपाल और नामीबिया दो ऐसी टीमें हैं, जो जारी टी20 वर्ल्ड कप में नाॅकआउट हो चुकी हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 27 के बाद

ग्रुप ए

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
भारत (Q) 3 3 0 0 6 3.050
यूएसए 4 2 2 0 4 0.787
पाकिस्तान 3 2 1 0 4 -0.403
नीदरलैंड 3 1 2 0 2 -1.352
नामीबिया (E) 2 0 2 0 0 -2.884

ग्रुप बी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
श्रीलंका 2 2 0 0 4 3.125
जिम्बाब्वे 2 2 0 0 4 1.984
ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 0 2 1.100
आयरलैंड 3 1 2 0 0 0.150
ओमान (E) 3 0 3 0 0 -4.546

ग्रुप सी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
वेस्टइंडीज 3 3 0 0 6 1.820
इंग्लैंड 3 2 1 0 4 -0.143
स्काॅटलैंड 3 1 2 0 2 0.359
इटली 2 1 1 0 2 -0.352
नेपाल (E) 3 0 3 0 0 -1.942

ग्रुप डी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका 3 3 0 0 6 1.477
न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 0.701
यूएई 2 1 1 0 1 -1.030
अफगानिस्तान 2 0 2 0 0 -0.555
कनाडा 2 0 2 0 0 -1.526

20 देशों के बीच खेला जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया है।

करीब एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट में 40 लीग और 15 नाॅकआउट मैच खेले जाएंगे। सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...