

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 102 रनों से जीतकर, सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100*) की शतकीय पारी के दम पर 200 रनों का लक्ष्य नामीबिया के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद नामीबिया पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने 97 रनों पर सिमट गई।
पाकिस्तान बनाम नामीबिया, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल
मैच के बारे में आपको बताएं, तो टाॅस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए, और नामीबिया के सामने जीत के लिए एक मजबूत टारगेट रखा।
साहिबजादा फरहान (100* रन, 58 गेंद) की शतकीय पारी के अलावा सैम अयूब ने 14, कप्तान सलमान अली आगा ने 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंत में हरफनमौला शादाब खान ने 22 गेंदों में 1 चौका व 3 छक्के लगाकर 36* रन बनाकर पाकिस्तान को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की।
इसके बाद, जब नामीबिया पाकिस्तान से मिले 200 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह मैन इन ग्रीन की शानदार गेंदबाजी के सामने 17.3 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट होकर, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। मुकाबले में नामीबिया के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज (लाॅरेन स्टीन कैंप 23, एलेक्सजेंडर वी. 20*) ही दहाई के अंक के स्कोर तक पहुंच पाए।
दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर स्पिन गेंदबाजों से। पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक ने 3.3 ओवरों में 16 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ऑलराउंडर शादाब खान को 3 और सलमान मिर्जा व मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला।
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक 2028 की जगह खतरे में, पढ़ें बड़ी खबर
IND vs NED: नीदरलैंड को जीत के लिए चाहिए 194 रन, शिवम दुबे ने बनाए शानदार 66 रन
T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार लीग स्टेज से कब बाहर हुआ था ऑस्ट्रेलिया? यहां जाने
T20 WC 2026, PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

