Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: जेसन होल्डर के POTM प्रदर्शन ने नेपाल को किया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर 

Jason holder (Image Credit- Twitter X)
Jason holder (Image Credit- Twitter X)

नेपाल के खिलाफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 25 में वेस्टइंडीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर (Jason holder) कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में होल्डर ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते मैच में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। वेस्टइंडीज अब जारी टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है, जिसने ग्रुप सी से सबसे पहले सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया है।

खैर, नेपाल के खिलाफ टाॅस जीतकर वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो जेसन होल्डर ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैरेबियाई टीम के लिए इस मुकाबले में होल्डर ने चार ओवर में महज 27 रन खर्च करते हुए 4 बडे़ विकेट हासिल किए।

नेपाल की पारी के 7वें ओवर में में होल्डर ने सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (11) को शिमरन हेटमायर के खिलाफ कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने दीपेंद्र सिंह अरी (58), आरिफ शेख (2) और करन केसी (1) का विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने के लिए जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड भी मिला।

मैच के बारे में आपको बताएं, तो नेपाल टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 133 रन ही बना पाई। इसके बाद, जब वेस्टइंडीज नेपाल से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.2 ओवरों में 9 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने 17 रन बनाए, तो कप्तान शाई होप 61* और शिमरन हेटमायर 46* रन बनाकर नाबाद रहे।

POTM अवाॅर्ड जीतने के बाद, जेसन होल्डर ने कहा- यह एक अलग तरह का मैच था, जाहिर तौर पर दिन का मैच था। मुझे लगा कि गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग कर रही थी। शायद शुरुआत में पिच पर थोड़ी ज्यादा रुक रही थी। और गेंद की सीधी लाइन पर शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो गया था। हमें थोड़ी बहुत मूवमेंट भी मिली जो महत्वपूर्ण थी। और मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजों ने भी शुरुआत में बहुत सटीक लाइन पर गेंदबाजी की, जो हमारे प्रदर्शन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण थी।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 3 सबसे यादगार टी20 पारियां

Top 3 best T20I innings Pakistan (Image credit Twitter – X) भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबला माना जाता है। जब ये...

अभिषेक शर्मा पर सस्पेंस बरकरार, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे भारत के विस्फोटक ओपनर?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। इस बड़े मैच से पहले...

SM Trends: 15 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत आज 15 फरवरी से हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20आई...

15 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का...