
Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
अगले साल भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज 31 दिसंबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज के दौरान अफगान टीम, अपनी टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आएगी।
15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी स्पिन गेंदबाज राशिद खान के हाथ में होगी। जबकि इब्राहिम जादरान को उनका डिप्टी यानि कि उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के पूल डी में अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा के साथ रखा गया है और वह टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
वेस्टइंडीज सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई।
रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी
अहमद शाह की प्रतिक्रिया
दूसरी ओर, टीम के चयन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर Ahmad Shah Sulimankhil ने कहा- “पिछले कुछ दिनों में हमारी अच्छी बातचीत हुई और हमने टीम को अंतिम रूप दे दिया है। गुलबदीन नायब बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और उनकी वापसी से हमारी टीम को मजबूती मिलेगी। नवीन उल हक की वापसी से भी हम खुश हैं, जिससे हमारी तेज गेंदबाजी की गुणवत्ता में सुधार होगा।”
“एएम गजनफर को मुख्य टीम से बाहर रखना एक कठिन निर्णय था, क्योंकि उनकी जगह मुजीब को शामिल किया गया। शाहिद उल्लाह कमाल ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें एक मूल्यवान बाएं हाथ का विकल्प प्रदान किया, जो बड़े टूर्नामेंटों में बेहद महत्वपूर्ण है।”
IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें
ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

