Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त 

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त 

Italy vs Nepal (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का 17वां मैच आज 12 फरवरी, गुरूवार को नेपाल और इटली के बीच, मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में इटली ने नेपाल के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की है।

मैच में पहले तो इटली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रनों पर रोक दिया, और उसके बाद इस टारगेट को 12.4 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। अपने दूसरे ही मैच में इटली ने जीत हासिल कर, सुपर 8 में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

इटली ने शानदार गेंदबाजी-बल्लेबाजी के दम पर दर्ज की जीत

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुकाबले में इटली ने टाॅस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इसके बाद इटली के गेंदबाजों ने कप्तान हैरी मनेटी के फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इटली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 19.3 ओवरों में 123 रनों पर समेट दिया। नेपाल के लिए कप्तान रोहित पुदेल ने 23 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इटली के लिए Crishan Kalugamage को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा बेन मनेटी को 2 और अली हसन, जेजे स्मट्स व जसप्रीत सिंह के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब इटली नेपाल से मिले 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को ओपनर्स की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 12.4 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया।

बता दें कि यह किसी एसोशिएट देश द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की गई 10 विकेट से पहली जीत है। इटली के लिए सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60* और एंथनी मोस्का ने 32 गेंदों में 3 चौके व 6 छक्कों की मदद से 62* रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...