

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 201 रनों का मजबूत लक्ष्य कनाडा के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कनाडा सिर्फ 118 रन ही बना सकी। हालांकि, अफगानिस्तान की इस जीत से ग्रुप डी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
अफगानिस्तान बनाम कनाडा, टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो कनाडा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (95*रन) की शानदार पारी के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 200 रन बनाए।
साथ ही विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30, सेदिक अटल ने 44 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 रनों का योगदान दिया। गुलबदीन नायब (1) ने आज बल्लेबाजी में निराश किया।
दूसरी ओर, कनाडा की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जसकरन सिंह को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। इसके अलावा डिलाॅन हाईलिंगर के हाथ 1 विकेट लगा।
इसके बाद, जब कनाडा अफगानिस्तान से मिले 201 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 118 रन ही बना सकी। टीम के लिए हर्ष ठकेर ने 30 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो सैद बिन जाफर ने 28 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी की। अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान राशिद खान को 2 और मुजीब उर रहमान व अजमतुल्लाह उमरजई के हाथ 1-1 विकेट लगा।
T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड
T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल
SL vs ZIM: सिकंदर रजा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर किया एक और उलटफेर

