
T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि अगर जोश हेजलवुड टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है। चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों का सही विकल्प मौजूद नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उनके साथ श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और ज़िम्बाब्वे जैसी टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ करेगी।
जोश हेजलवुड के बिना ऑस्ट्रेलिया की राह होगी कठिन
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली है कि जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के ज्यादातर हिस्से में उपलब्ध नहीं रह सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा। उन्होंने कहा कि चाहे बेन ड्वारशुइस हों या सीन एबॉट, सम्मान के साथ कहना पड़ेगा कि वे हेजलवुड जैसी क्वालिटी के गेंदबाज नहीं हैं।
चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर हेजलवुड नहीं खेले, तो ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 चरण में फंस सकता है। संभावित सुपर-8 ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें हो सकती हैं। ऐसे ग्रुप से सेमीफाइनल और फिर फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, सीन एबॉट को टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है और जोश हेजलवुड अभी भी एड़ी की चोट से उबर रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने तीखे शब्दों में कहा, अगर हेजलवुड भी नहीं खेले, और स्टार्क व कमिंस पहले से बाहर हैं, तो आपने इस टीम का दिल, धड़कन और जान सब निकाल लिया। ऐसी स्थिति में यह टीम कमजोर हो जाएगी और उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा।
IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा
KKR vs PBKS, Match 12: कोलकाता या पंजाब, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
इंग्लिश क्रिकेटरों को कप्तान बेन स्टोक्स की दो टूक, कहा ‘काउंटी चैंपियनशिप से बनाओ टेस्ट टीम में जगह’

