Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने स्काॅटलैंड के खिलाफ दर्ज की 5 विकेट से एक आसान जीत 

England vs Scotland (Image Credit- Twitter X)
England vs Scotland (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और स्काॅटलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पांच विकेट से एक आसान जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काॅटलैंड ने 153 रनों का लक्ष्य, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद इस टारगेट को हैरी ब्रूक एंड कंपनी ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में टाॅम बैन्टन ने 41 गेंदों में 4 चौके व 3 छक्कों की मदद से 63* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

इंग्लैंड बनाम स्काॅटलैंड, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काॅटलैंड क्रिकेट टीम 19.4 ओवरों में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई।

स्काॅटलैंड के लिए रिची बेरिंगटन ने 49 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो सलामी बल्लेबाज मिचेल जोन्स ने 33 रनों की अहम पारी खेली। साथ ही टाॅम ब्रूस ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद ने 4 ओवरों में 36 रन देते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर व लियाम डाॅसन को 2-2 और जेमी ओवरटन व सैम करन के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब इंग्लैंड स्काॅटलैंड से मिले 153 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को टाॅम बैन्टन (63*) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

साथ ही जैकब बैथल ने 32 और सैम करन ने 28 रनों का योगदान दिया। अंत में विल जैक 16 रन बनाकर नाबाद रहे। स्काॅटलैंड के लिए गेंदबाजी में ब्रेंडन मैकमुलान, ब्रैड कुरी, ब्रैड व्हील, मिचेल लीस्क व ओलिवर डेविडसन के हाथ 1-1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ

Rishabh Pant Rejoins Delhi Capitals in Blockbuster Trade for Kuldeep Yadav (image via X) एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच आईपीएल में एक बड़ा ट्रेड...

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी, इंग्लैंड दौरे पर भी संशय

Nitish Kumar Reddy (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को बड़ा झटका लगा है। जांघ की मांसपेशी (क्वाड्रिसेप्स) में चोट के कारण...

‘शायद मैं उसे देखकर हैरान रह जाऊं’ – भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब स्टुअर्ट ब्रॉड

Stuart Broad expresses excitement to watch Vaibhav Sooryavanshi in England (image via X) इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अगले महीने यूनाइटेड किंगडम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी...

कमबैक की जल्दबाजी में नहीं हार्दिक पांड्या; चोट से उबरने के लिए चुना BCCI का नया स्पेशल प्रोग्राम

Hardik Pandya (image via getty) बीसीसीआई के सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को स्किल के मामले में टॉप फॉर्म में रखने के लिए, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने परफॉर्मेंस ब्लॉक नाम का एक...