Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Virat Kohli या Yashasvi Jaiswal, भारत के लिए कौन करेगा ओपन? जाने RP सिंह ने क्या कहा?

T20 World Cup 2024: Virat Kohli या Yashasvi Jaiswal, भारत के लिए कौन करेगा ओपन? जाने RP सिंह ने क्या कहा?

Team India (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम को अपने पहले मैच में आयरलैंड का सामना करना है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 5 जून को न्यूयाॅर्क में नवनिर्मित नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर परेशान है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के लिए ओपन कौनसा खिलाड़ी करेगा। कुछ फैंस का मानना है कि ये विराट कोहली होंगे, तो कुछ का मानना है कि रोहित के साथ युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2007 के विजेता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह (RP Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। आरपी ने साफ कर दिया है कि रोहित के साथ जारी टी20 वर्ल्ड कप में कौन ओपनिंग करता हुआ नजर आएगा।

रोहित के साथ विराट कोहली करेंगे ओपन: आरपी सिंह

बता दें कि भारत के टी20 वर्ल्ड कप में पहले मैच के शुरू होने से पहले आरपी सिंह ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा- अगर मैं कोच होता तो क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती थी। मेरे हिसाब से रोहित और विराट को ओपन करना चाहिए था। नंबर तीन पर संजू, चार सूर्या, पांच पर ऋषभ 6 हार्दिक, कुछ-कुछ ऐसा लाइन-अप होना चाहिए।

आरपी ने आगे यूएसए में खेलने को लेकर कहा- सुबह का मैच है, तो मेरे हिसाब से ज्यादा कुछ परिवर्तन देखने को नहीं मिलने चाहिए, क्योंकि ड्यू का फैक्टर वहां नहीं रहता है। देखना होगा कि वहां का वेदर कैसा रहने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैच में स्पिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती है।

देखें आरपी सिंह की ये वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...