Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 Stats Review: रोहित शर्मा ने कप्तानी में रचा इतिहास, तो और भी बने खास रिकाॅर्ड्स, जाने यहां 

South Africa vs India, Final (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबडोस में खेला गया। तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल कर, लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया, तो वहीं 32 साल बाद किसी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका का इंतजार और लंबा हो गया।

बता दें रोहित शर्मा ने इस फाइनल मैच को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर इतिहास रच दिया है। रोहित अब बिना एक भी मैच हारे टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित से पहले ऐसा किसी भी कप्तान ने नहीं किया है। आइए देखते हैं फाइनल समेत टूर्नामेंट में बने कुछ खास रिकाॅर्ड्स:

देखें India vs South Africa, Final T20 World Cup 2024 के खास रिकाॅर्ड्स व स्टैट

1. इस मैच में भारतीय टीम ने 176/7 का स्कोर बनाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

5. यह 5वां वर्ल्ड कप था, जब विराट कोहली ने 150 से ज्यादा रन स्कोर किए हो, कोहली से पहले ऐसा सिर्फ महेला जयवर्धने ही कर पाए हैं।

17. अर्शदीप सिंह (17 विकेट) ने एक टी20 विश्व कप सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के फजलहक फारूकी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

5. फाइनल मैच में हेनरिक क्लासेन ने 5 छक्के लगाए जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए फाइनल में लगाए छक्के के मामले में दूसरा नंबर पर है। क्लासेन से पहले मार्लन सैमुअल्स ने 2012 सीजन के फाइनल में 6 छक्के लगाए थे।

1. भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट का 14वां फाइनल मैच खेला और सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने 13 फाइनल खेले हैं।

3. भारत 5 या इससे अधिक आईसीसी फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 13 में से 10 फाइनल मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 8 में से 5 फाइनल मैच जीते हैं।

1. रोहित शर्मा की यह बतौर कप्तान 50वीं जीत थी, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में और कोई भी कप्तान नहीं कर पाया है।

76. विराट कोहली ने फाइनल मैच में 76 रनों की पारी खेली और वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अर्धशतक और टी20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने।

2. विराट कोहली को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में यह अवाॅर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली से पहले साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप सीजन में शाहिद अफरीदी ने ऐसा किया था।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...