Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Semi-final-2, IND vs ENG Match Preview: हेड टू हेड, कब और कहां होगा मैच, TV & Live स्ट्रीमिंग डिटेल्स

T20 World Cup 2024: Semi-final-2, IND vs ENG Match Preview: हेड टू हेड, कब और कहां होगा मैच, TV & Live स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup2 2024: Semi-final-2, IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भी भारत का सामना इंग्लैंड से एडिलेड में हुआ था। जहां जोस बटलर एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी, और फिर दूसरे खिताब पर भी कब्जा किया था।

टीम इंडिया जारी टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से शिकस्त देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे।

कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं फिर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई थी। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे। ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में भारत ने 3 मैचों में तीन जीत, 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई थी।

वहीं बात इंग्लैंड की करें तो पहले ग्रुप स्टेज राउंड में डिफेडिंग चैंपियन थोड़ी फीकी नजर आई थी। लेकिन फिर सुपर-8 राउंड में अच्छा खेल दिखाकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में इंग्लैंड 3 मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में अमेरिका को 10 विकेट से शिक्सत दी थी। यूएसए पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने 10 ओवरों के अंदर ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

India vs England Semi-final-2, Match Details:

मैच वेन्यू दिन और समय
भारत बनाम इंग्लैंड, सेमीफाइनल-2 प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना 27 जून, गुरुवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)

 यह भी चेक करे:- IND vs ENG Dream11 Prediction

India vs England Head-to-Head Records:

मैच भारत ने जीते इंग्लैंड ने जीते
23 12 11

India vs England के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा।

IND vs ENG के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला भारत में कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।

IND vs ENG के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला ऑनलाइन भारत में कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबला फैंस ऑनलाइन माध्यम से Disney+ Hotstar एप के जरिए फ्री में देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...