Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, SA vs BAN: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024, SA vs BAN: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

South Africa vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप का 21वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच होने वाला है। बता दें कि ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

साउथ अफ्रीका (SA)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन की बात करें, तो टीम ने अभी तक कुल दो मैच खेले हैं, जिसमें उसने जीत हासिल की है। तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल कर, साउथ अफ्रीका सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित करनी चाहेगी।

हालांकि, पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी में नीदरलैंड के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, उसे वह भुलाना चाहेगी। गौरतलब है कि डच टीम के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुई थी। लेकिन अंत में डेविड मिलर ने प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:

क्विंटन डीकाॅक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नाॅर्खिया, ओटनील बार्टमैन।

बांग्लादेश (BAN)

दूसरी ओर, बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक जारी टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेला है। इस मैच में बांग्ला टाइगर्स ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक 2 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ बांग्लादेश का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर होगा।

तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ किए गए इस प्रदर्शन को बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI:

तंजिद हसन, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदौय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।

ये भी चेक करें- SA vs BAN Match Prediction

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...