Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, PAK vs CAN: पाकिस्तान बनाम कनाडा मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024 PAK vs CAN पाकिस्तान बनाम कनाडा मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

PAKISTAN vs CANADA (Image Credit- Twitter X)

PAKISTAN vs CANADA: जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 22वां मैच पाकिस्तान और कनाडा के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान को सुपर 8 में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

पाकिस्तान (PAK)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह तीसरा मैच होने वाला है। हालांकि, इस मैच में कनाडा का सामना करने से पहले पाकिस्तान को अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान को पहले मैच में सह-मेजबान यूएसए ने हराया था, तो उसके बाद दूसरे मैच में बाबर एंड कंपनी को भारतीय टीम ने नजदीकी मुकाबले में 6 रन से हराया था। साथ ही अगर पाकिस्तान को सुपर 8 में बने रहना है तो उसे कनाडा के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग XI:

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।

कनाडा (CAN)

कनाडा के जारी जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने अभी तक कुल दो मैच खेले हैं। पहले मैच में कनाडा को यूएसए ने 7 विकेट से हराया था, लेकिन इसके बाद कनाडा ने अपने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 12 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को कनाडा पाकिस्तान के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी।

कनाडा क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग XI:

आरोन जाॅन्सन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), दिलोन हेलिंगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दकी, जैरेमी गाॅर्डन।

ये भी चेक करें:- PAK vs CAN Dream11 Prediction

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...