Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Match-26, WI vs NZ Match Prediction: वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?

T20 World Cup 2024 Match-26 WI vs NZ Match Prediction वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा

New Zealand Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

WI vs NZ Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 26वां मैच वेस्टइंडीज (West Indies) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 13 जून को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। कीवी टीम को पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.2 ओवरों में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पिछले मैच में युगांडा के खिलाफ 134 रनों से जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। युगांडा लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवरों में 39 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल वेस्टइंडीज दो मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड एक मैच में हार के साथ पांचवें स्थान पर है।


WI vs NZ Match Details (मैच जानकारी):

मैच वेन्यू दिन और समय लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहाँ देखे
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, ग्रुप-C, 26वां मैच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम 13 जून, गुरुवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार WI vs NZ मैच लाइव स्कोर

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच वेस्टइंडीज ने जीता न्यूजीलैंड ने जीता नो रिजल्ट
19 11 6 2

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, जिसके चलते यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस पिच पर आखिरी टी20 इंटरनेशन मैच 2023 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, उस मैच में कुल 265 रन दोनों पारियों को मिलाकर बने थे।


Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

वेस्टइंडीज (West Indies):

जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमेन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शेरफेन रदरफोर्ड, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज

न्यूजीलैंड (New Zealand):

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गूय्सन, मिचेल सेंटरनर, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स


Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जॉनसन चार्ल्स टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में युगांडा के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।


WI vs NZ Today’s Match Prediction: जो भी टीम टॉस जीतेगी वो आज का मैच जीत सकती है

सिनैरियो 1

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 155-165

वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पारवप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 165-175

न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...